झांसी। सारमऊ-करारी मार्ग पर बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में सारमऊ गांव निवासी संजय अहिरवार (36) की मौत हो गई, उसके दोस्त समेत दो घायल हो गए। उसका मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है। संजय रिश्तेदारी में आयोजित बर्थडे पार्टी से मंगलवार रात लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

थाना रक्सा के सारमऊ गांव निवासी संजय करारी स्थित इंडियन होम्योपैथी कंपनी में काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को संजय बरुआ सागर क्षेत्र के हीरापुर गांव में बुआ के बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने अपने दोस्त विकास के साथ गया था। देर-रात बाइक से दोनों लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सारमऊ गांव से तीन किलोमीटर पहले रेलवे ओवरब्रिज के पास सामने टक्कर हो गई।

हादसे में संजय, विकास समेत दूसरी बाइक में सवार युवक को गंभीर चोट आ गई। संजय के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। हादसे में सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने मेडिकल अस्पताल भेजा, जबकि तीसरा घायल वहां से भाग निकला। संजय की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संजय के परिवार में पत्नी रजनी समेत एक बेटी एवं बेटा हैं। दोनों अभी पढ़ते हैं। वहीं, थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि विकास का मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें