
सक्षम की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a3d4d7ace529928b0075eb7″,”slug”:”youth-preparing-for-neet-committed-suicide-in-kannauj-2026-06-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सक्षम ने चुनी मौत: ‘मां तुम बहुत अच्छी हो, मैं अच्छा बेटा नहीं बन पाया’, नीट की तैयारी कर रहे युवक ने दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सक्षम की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
नीट की तैयारी कर रहे युवक ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कस्बे के मोहल्ला बौद्धनगर निवासी सक्षम उर्फ लकी (22) मां रेखा देवी के साथ घर पर रहता था। परिजनों के अनुसार वह नीट की तैयारी कर रहा था।
पिता विवेक कुमार असम के सिलीगुड़ी में प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां रेखा देवी मकान में ही नीचे के कमरे ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। परिजनों के अनुसार 4: 23 बजे पर सक्षम ने बहनोई प्रभाकर वर्धन को मोबाइल संदेश भेजकर कुछ उधारी के पैसे एक रिश्तेदार को देने की बात कही थी। इसके बाद 4:25 मिनट पर बहनोई ने उसे कॉल किया, तो फोन स्विच ऑफ मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने अपनी सास को फोन कर जानकारी दी।