
{“_id”:”682506fa56bc22d6f6030de4″,”slug”:”a-youth-troubled-by-mental-stress-committed-suicide-by-consuming-poison-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-555122-2025-05-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: मानसिक तनाव से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। मानसिक तनाव में आकर युवक ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आगे भी मामले की छानबीन कर रही है।
गरौठा थाना क्षेत्र के चतुर ताई गांव निवासी राम शिरोवन (40) पुत्र सरदार खेती-किसानी करता था। उनके पास करीब साढ़े चार बीघा जमीन थी। परिवार के लोगों का कहना है कि पिछले दो साल से खेती में नुकसान हो रहा था। उसे बेटी की शादी भी करनी थी। इन सब वजह से वह परेशान था। मंगलवार रात खेत से लौटकर आने के बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।बाहर आकर उसने पत्नी को जहर निगलने की बात बताई। यह सुनकर पत्नी घबरा उठी। परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो