1. गंदे फिल्टर बन सकते हैं सबसे बड़ी वजह
अगर एसी के एयर फिल्टर लंबे समय से साफ नहीं किए गए हैं, तो एयरफ्लो कम हो जाता है। इससे सिस्टम पर दबाव बढ़ता है और AC ओवरहीट होने लगता है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा के लिए एसी खुद-ब-खुद बंद हो सकता है। इसलिए समय-समय पर फिल्टर की सफाई बेहद जरूर करवाएं।
2. खराब थर्मोस्टेट भेज सकता है गलत सिग्नल
थर्मोस्टेट AC सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यही कमरे के तापमान को मापकर एसी को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। ऐसे में अगर थर्मोस्टेट खराब हो जाए या गलत तापमान रीडिंग देने लगे, तो एसी जरूरत से पहले बंद हो सकता है। इतना ही नहीं, कई बार तो इससे कूलिंग भी प्रभावित होती है।
3. इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम भी हो सकती है जिम्मेदार
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, खराब वायरिंग या इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में खराबी की वजह से भी एसी अचानक बंद हो सकता है। कई मामलों में तो कैपेसिटर या कॉन्टैक्टर खराब होने पर सिस्टम सुरक्षा कारणों से खुद को शटडाउन कर देता है।
4. ओवरहीटिंग से खुद को बचाता है एसी
लगातार लंबे समय तक चलने या खराब वेंटिलेशन की वजह से एसी यूनिट गर्म हो सकती है। देखिए, जब सिस्टम जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है, तो डैमेज से बचने के लिए एसी ऑटोमैटिक बंद हो जाता है। यह एक तरह का सेफ्टी फीचर माना जाता है।




