अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। एक प्रकाशन संस्थान में फर्जी मुहर, हस्ताक्षर और बिल तैयार करके 2.74 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोपी को नवाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि 13 अप्रैल को प्रकाशन संस्थान के बिजनेस हेड ने नानाभाऊ का बागीचा निवासी धर्मेंद्र लखेरा के खिलाफ फर्जी मुहर और हस्ताक्षर से कूटरचित बिल तैयार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि धर्मेंद्र ने खुद की बनाई डेली एडवरटाइजिंग कंपनी के बैंक खाते में संस्थान के चेक जमा कराकर 2,74,27,066 रुपये का गबन कर लिया। बुधवार घर से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, मोहित यादव, नीतू कुमार आदि शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *