अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Sat, 10 Oct 2026 09:59 AM IST

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर डीआरआई और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने वंदे भारत एक्सप्रेस से पहुंचे एक यात्री के पास से 1.202 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया। इसकी कीमत करीब 1.72 करोड़ रुपये है। आरोपी ने सोना नी-कैप की विशेष जेब में छिपा रखा था। जनवरी से अब तक प्रदेश में तस्करी के नौ मामलों में करीब 21 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया है।


UP: Smuggler caught at Charbagh station after arriving on the Vande Bharat Express with gold worth ₹1.72 crore

प्रतीकात्मक फोटो।
– फोटो : AI



विस्तार

राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। वाराणसी से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे एक यात्री के पास से 1.202 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया। इसकी कीमत 1 करोड़ 72 लाख 34 हजार 373 रुपये आंकी गई है।


आरोपी ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए सोना नी-कैप में बनी विशेष जेब में छिपा रखा था। चारबाग आरपीएफ प्रभारी भूपेंद्र सिंह डागर के मुताबिक, बृहस्पतिवार को ट्रेन संख्या 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची। यहां पहले से मौजूद डीआरआई और आरपीएफ की टीम ने एक संदिग्ध यात्री की जांच की। इस दौरान उसकी नी-कैप से सोना बरामद हुआ। जांच में सोने की तीन चेन, एक आधी छड़ और दो कटे हुए टुकड़े मिले। सोने के कुल छह टुकड़ों का वजन 1.202 किलोग्राम पाया गया। बरामद सोने की कीमत 1,72,34,373 रुपये बताई गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *