आगरा के धूलियागंज क्षेत्र में युवक हर्ष जैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दबंगों ने मारपीट के दौरान उसका सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

थाना छत्ता क्षेत्र के धूलियागंज में युवक हर्ष जैन की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि हर्ष अपने भाई के साथ हुई मारपीट के बाद आरोपियों से बात करने पहुंचा था। इसी दौरान दबंगों ने उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान हर्ष का सिर जमीन पर दे मारा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *