आगरा के थाना सदर क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी स्थित प्रमोद टेंट हाउस के गोदाम में रविवार को आग लग गई। धुआं और लपटों को देख क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई। सीओडी और फायर विभाग की दमकलें माैके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है। 


रविवार सुबह 06:37 बजे फायर ऑफिसर सीओडी धनंजय एस यादव को ड्यूटी पर तैनात डीएससी सुरक्षा जेसीओ का फोन प्राप्त हुआ कि एचपी गेट के निकट स्थित नागरिक भवन प्रमोद टेंट हाउस में भीषण आग लग गई है। सूचना पर तत्काल अपनी टेंडर फायर फाइटिंग टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। आग अत्यंत भीषण थी।

इसके बाद सिविल फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया। कुछ समय बाद सिविल फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए कुल चार लाइनों का उपयोग किया गया। लगभग डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण सबमर्सिबल में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें