बोदला से सिकंदरा जाने वाले रोड पर बुधवार रात को गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इसके बावजूद चालक ने डंपर को नहीं रोका। बाइक सवार घिसटने लगा। यह देखकर आसपास से निकल रहे लोगों की चीख निकल गई। वह डंपर को रोकने का प्रयास करने लगे। मगर चालक ने स्पीड बढ़ा दी। मृतक का एक पैर अलग हो गया। वह डंपर के साथ 25 मीटर तक चला गया। बाद में लोगों ने पीछा कर पथराव किया। 2 किलोमीटर दूर उसे रोका जा सका। गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।

घटना रात तकरीबन 11 बजे की है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आवास विकास कालोनी के सेक्टर 4 निवासी सुरमीत सिंह बेदी (40) बाइक पर बोदला से सिकंदरा की तरफ जा रहे थे। लाल मस्जिद के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। वह डंपर के पहियों के नीचे आ गए। उनकी नकी माके पर ही मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसपास से गुजर रहे लोगों ने डंपर को रोकने का प्रयास किया। हादसे के बाद चालक ने डंपर की रफ्तार बढ़ा दी। उसकी चपेट में आए बाइक सवार का एक पैर अलग हो गया।

वह डंपर के साथ ही 25 मीटर तक चला गया। यह दृश्य देखकर लोगों की चीख निकल गई। बाद में लोग अपने वाहनों से डंपर का पीछा करने लगे। शोर भी मचाया। बाद में कुछ लोगों ने डंपर पर पथराव कर दिया। इससे चालक घबरा गया। उसने उसे कारगिल तिराहे के पास रोक दिया। लोगों ने उसे पकड़ने के बाद पीटना शुरु कर दिया। उधर, घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाना जगदीशपुरा भेजा। उधर, हादसे के बाद बोदला मार्ग पर जाम जाम लग गया।

 नो एंट्री शुरू होते ही निकल रहे थे भारी वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नो एंट्री का समय रात 11 बजे तक होता है। इसके बाद नो एंट्री खत्म हो जाती है। भारी वाहन निकलने लगते हैं। बोदला से सिकंदरा तक बड़ी संख्या में वाहन जाते हैं। इनमें खनन की मिटटी और बालू ले जाने वाले भी शामिल होते हैं। हादसे वाले डंपर में भी गिट्टी भरी हुई थी। अगर चालक डंपर को रोक देता तो बाइक सवार की जान नहीं जाती। मगर वह बाइक में टक्कर मारने के बाद आगे ले जाता रहा।

डंपर से हादसा हुआ है। इसमें गिट्टी भरी हुई थी। फतेहपुर सीकरी, वायु विहार रोड होते हुए सिकंदरा की तरफ जा रहा था। उसे सासनी, हाथरस जाना था। आरोपी चालक नगला हंसराज, थाना जगनेर निवासी निरंजन है। उसने गिटटी के परिवहन से संबंधित कागजात दिखाएं हैं। मृतक के परिजन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

-गाौरव सिंह, एसीपी लोहामंडी

लखनऊ गया था मृतक का परिवार

पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद परिजन को सूचना दी। पता चला कि पूरा परिवार लखनऊ में एक कार्यक्रम में गया हुआ है। सुरमीत कहां से आ रहे थे। यह पता नहीं चला। पुलिस के सूचना देने पर परिजन आगरा के लिए चल दिए थे। उनमें कोहराम मच गया। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *