आगरा किला के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने निजी अस्पताल के कंपाउंडर से पुलिसकर्मी बनकर स्कूटी और मोबाइल लूट लिया। विरोध पर आगरा फोर्ट चाैकी के पास पीड़ित को धक्का देकर भाग गए। स्कूटी की डिकी में पीड़ित का मोबाइल रखा था। आरोपियों की बाइक पर जाट लिखा था। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

अर्जुन नगर, शाहगंज निवासी आकाश सिकंदरा स्थित अस्पताल में कार्यरत हैं। बुधवार रात को वो स्कूटी से घर जा रहे थे। आगरा किला के पास बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। गाड़ी के कागजात मांगने लगे। बिना हेलमेट पहने स्कूटी चलाने पर चालान की बात कही। आकाश घबरा गए। चाैकी ले जाने की बात कहकर एक युवक ने स्कूटी अपने कब्जे ले ली।

आकाश को पीछे बैठाकर खुद ही स्कूटी चलाने लगा। बिजली घर स्थित आंबेडकर पार्क के पास आकाश ने विरोध किया। इस पर उसे स्कूटी से उतारकर लात मारी और भाग निकले। पीड़ित ने घटना की जानकारी आगरा फोर्ट चाैकी पर दी। पुलिस ने सीसीटीवी देखे तो आकाश पीछे बैठा नजर आया। इस पर उससे ही पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि स्कूटी की डिकी में मोबाइल रखा था। इस वजह से ही पुलिस को सूचना नहीं दे सके। आरोपियों की बाइक पर आगे की तरफ जाट लिखा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। सर्विलांस से भी लोकेशन ली गई। यह ताजगंज क्षेत्र की आई। पुलिस लोकेशन की मदद से आरोपियों के घर तक पहुंच गई और बाइक बरामद कर। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी नगला टीन, धांधूपुरा निवासी राजेश नागर और सचिन सिकरवार हैं। नागर पूर्व में टैक्सी चलाता था। वर्तमान में कुछ नहीं कर रहा है। दोनों दोस्त है। शराब के लिए लूट की योजना बनाई थी। आरोपियों से बाइक, स्कूटी, मोबाइल बरामद किया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *