आगरा। टेंट, लाइट, क्रॉकरी और कैटरिंग कारोबारियों ने सरकार से इस व्यवसाय पर लागू 18 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर पांच प्रतिशत करने, एमजी रोड सहित प्रमुख मार्गों पर कॉमर्शियल टेंट वाहनों को नो एंट्री से छूट देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

प्रतापपुरा स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को आगरा महानगर टेंट, लाइट, क्रॉकरी एंड कैटरर्स एसोसिएशन की सेमिनार में व्यवसायियों ने अपना दर्द साझा किया। चेयरमैन राजेश गोयल ने कहा कि 18 प्रतिशत जीएसटी से कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यह पांच प्रतिशत होने से व्यापार का दायरा बढ़ेगा और सिस्टम में पारदर्शिता आएगी, सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

अध्यक्ष प्रशांत बंसल और महामंत्री धर्मवीर कौशिक ने यातायात प्रतिबंधों पर नाराजगी जताई। कहा कि सरकारी आयोजनों में ट्रकों और टेंपो को आवागमन की छूट मिलती है, लेकिन व्यक्तिगत या सामाजिक समारोहों में पाबंदी लगा दी जाती है। परिवहन लागत भी लगातार बढ़ रही है।

प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत व सम्मान भी किया गया। इनमें वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश मंत्री प्रवीण चौहान, चेयरमैन राजेश गोयल, नोएडा अध्यक्ष जगदीश नागर, मेरठ मंडल अध्यक्ष विनोद पाल, नोएडा के मंत्री विनोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल और मनीष अग्रवाल शामिल रहे। इस मौके पर 19-20 सितंबर को नोएडा में प्रस्तावित प्रांतीय अधिवेशन का निमंत्रण भी दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *