मलपुरा। इटौरा में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के नौ छात्रों का चयन मैनपुरी में आयोजित मंडलीय माध्यमिक भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए हुआ था। प्रतियोगिता में विद्यालय के आठ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।


प्रतियोगिता में फैजान, सुमित कुमार और प्रियांशु ने स्वर्ण पदक जीते। सुमित, अतुल कुमार, नितिन माहौर और राहुल ने रजत पदक हासिल किए। अमन ने कांस्य पदक जीता। कोच हरीश धारिया ने बताया कि प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ी माध्यमिक स्टेट चैंपियनशिप सहारनपुर में भाग लेंगे। विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर टीम मैनेजर सौरभ सिंह, अरविंद कुमार, मुक्ता तोमर, आकांक्षा सिंह ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *