आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में हो रही शराब तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए बिहार भेजी जा रही 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक एंबुलेंस, एक थार और पांच आरोपियों पंकज, संदीप, रोहित, साहिल और साहिल सेकेंड को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब साढ़े दस लाख रुपये बताई गई है।


जांच में सामने आया कि तस्कर हरियाणा और पंजाब से शराब लाकर बिहार पहुंचाते थे। रास्ते में एंबुलेंस का सायरन बजाकर ट्रैफिक से आसानी से रास्ता बनाया जाता था, जबकि आगे चल रही थार पायलट वाहन के रूप में एस्कॉर्ट करती थी। पुलिस के अनुसार गिरोह अलग-अलग राज्यों में प्रवेश से पहले एंबुलेंस और थार दोनों की नंबर प्लेट बदल देता था, ताकि पहचान से बचा जा सके। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि गिरोह के सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जांच जारी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *