Agriculture Minister inspected the International Potato Research facility.

सींगना में अंतर्राष्ट्रीय आलू अनुसंधान परिक्षेत्र में शकरकंद के खेत को देखते कृषि मंत्री सूर्य
– फोटो : samvad

आगरा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार को सींगना में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अनुसंधान गतिविधियों, कृषि प्रौद्योगिकी और विकसित ढांचे की प्रगति का जायजा लिया।


इसके साथ ही शकरकंद की विभिन्न किस्मों पर हो रहे शोधों की जानकारी ली। सी-सार्क की वैज्ञानिक टीम के साथ चर्चा भी की। कृषि विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने आलू के साथ-साथ शकरकंद में भी उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। इस दौरान सीआईपी निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह, डॉ. सुनील, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. डिचिन अंग्मो भी मौजूद रहे। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *