Adorning Brahmalal Maharaj in the guise of Khatu Shyam

बाह: खाटू श्याम के रूप में बटेश्वर के बृह्मलाल महाराज का श्रृंगार

बाह। शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन सोमवार को बटेश्वर के बृह्मलाल महाराज का शाम खाटू श्याम के रूप में शृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि शृंगार पूजा खाटू श्याम को समर्पित रही। पूजा और आरती भी खाटू श्याम की गई। पूजा के दौरान हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा से मंदिर गूंज उठा। भोलेनाथ के जयकारे भी लगे। शृंगार पूजा के दर्शन के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। शृंगार पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *