संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:06 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6adf9da5c11d9af347072896″,”slug”:”injured-bike-rider-dies-during-treatment-etawah-news-c-216-1-etw1005-152118-2026-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:06 AM IST

इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पांच दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की सोमवार सुबह सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। सराय जलाल गांव के संजय (37) बृहस्पतिवार को इटावा बाजार करने गए थे। शाम करीब 4:30 बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे विरारी ओवरब्रिज के पास पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक में कट मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया था। वहां सोमवार सुबह करीब पांच बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। (संवाद)