फतेहाबाद। विकासखंड फतेहाबाद में बुधवार को खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिवों को रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में रहने और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार और एडीओ पंचायत नरेंद्र बघेल ने सचिवों को मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत चयनित तालाबों का कायाकल्प कराने, डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सचिव रितु यादव, संदीप सिंह, राहुल परिहार, नसीम अहमद, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
