फतेहाबाद। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में ले लिया है।


हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। सोनू (32) पुत्र बाबूलाल निवासी नगला अजीता, सेक्टर चार, जगदीशपुरा, आगरा सोमवार रात बाइक से फतेहाबाद कस्बे के मोहल्ला जाटवान कलां स्थित अपनी मौसी के घर आ रहा था। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर वाजिदपुर के पास एके गार्डन के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें