बिचपुरी। बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टीट्यूट (बीवीआरआई) महाविद्यालय बिचपुरी में शुक्रवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम-2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन और एनसीसी की जानकारी दी गई।

कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. पीके सिंह ने कहा कि डिग्री नौकरी देगी, लेकिन दीक्षा पहचान देगी। वहीं, डॉ. तेजराज सिंह हाड़ा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों से कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। प्रो. एनके सिंह ने बताया कि महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। प्रो. एसबी चौधरी ने विद्यार्थियों से एनसीसी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

प्रो. आशुतोष भंडारी ने परीक्षा प्रणाली, आंतरिक मूल्यांकन और उपस्थिति संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भूपेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान संजय कुमार, नीतेश कुमार शर्मा, नीलेश कुमार, महेंद्र सिंह और लक्ष्मी रानी समेत शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *