आगरा। आगरा ऑप्थल्मोलॉजिस्ट एलुमनाई एसोसिएशन का 2026-29 सत्र के लिए चुनाव हो गया है। इसमें डॉ. नरेंद्र शुक्ला अध्यक्ष और डॉ. शेफाली मजूमदार सचिव चुनी गईं। डॉ. गुंजन प्रकाश उपाध्यक्ष और डॉ. अमित सिंह संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज गौतम और संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ. शिल्पी सिंह बनीं।

हरीपर्वत स्थित होटल में हुए चुनाव में कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. अनु जैन, डॉ. अंजना तिवारी, डॉ. संचित गुप्ता, डॉ. प्रेमा उपाध्याय, डॉ. ईशान यादव, डॉ. ऋषभ चंद, डॉ. हर्ष सक्सेना, डॉ. सिम्पी राजपाल, डॉ. पंकज यादव और डॉ. कौस्तुभ साने हैं। चुनाव संचालन समिति के सदस्य डॉ. बीडी शर्मा, डॉ. एचपी सिंह, डॉ. सुनीता पंजवानी, डॉ. एसके सत्संगी, डॉ. प्रदीप साने, डॉ. संजीव सक्सेना की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *