फतेहपुर सीकरी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नगला मंगोली पांडरी मार्ग पर स्थित बस्ती के निकट मंगलवार दोपहर एक विशालकाय अजगर पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, एक अजगर बट गोह को निगल रहा था। तभी मुकेश कुमार शर्मा, पंकज, लकी शर्मा, गब्बर, हरिओम, मयंक शर्मा आदि ने माैके पर पहुंच वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के कृष्णा गौतम के निर्देशन में पहुंची टीम कई घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गई।
