सप्तक्रांति एक्सप्रेस से 4 करोड़ रुपये की चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआइ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात चारबाग रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब चार किलोग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग चार करोड़ रुपये आंकी गई है।

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जा रही ट्रेन संख्या 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस के रात 11:37 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ प्रभारी भूपेंद्र सिंह डागर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। डीआरआइ के इनपुट पर इंजन से पीछे तीसरी बोगी की तलाशी के दौरान बिहार निवासी अजय(पूर्वी चंपारण) और अभिषेक(पश्चिमी चंपारण) को संदिग्ध बैग के साथ दबोचा गया। पूछताछ में सामने आया कि यह चरस नेपाल से बिहार के रास्ते दिल्ली लाई जा रही थी, जिसे वहां के क्लबों में सप्लाई किया जाना था। टीम ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *