फतेहाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और जर्जर भवन को लेकर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में तीन दिन से चल रहा धरना रविवार को समाप्त हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा ने मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता की और एक माह में व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों और ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।


भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह और ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व में ज्ञापन दिया था। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने तीन दिन से धरना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हालत में है। केंद्र में उपलब्ध सामान भी खराब हो चुका है। डॉक्टर और कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंचते, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। रविवार को सीएमओ आगरा डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने मांगों को एक माह के भीतर पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में तैनात डॉक्टर को हटाकर नए डॉक्टर की तैनाती की गई है। भाकियू चौधरी चरण सिंह के जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि सीएमओ ने संगठन की मांगों को मानते हुए एक माह का समय दिया है। यदि निर्धारित समय में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो सीएमओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें