Nine young boxers get an opportunity, join the team

जिला मुक्केबाजी संघ

आगरा। जिले में कम उम्र के मुक्केबाजों को आगे बढ़ाने की दिशा में जिला मुक्केबाजी संघ ने पहल की है। संघ की ओर से नौ खिलाड़ियों के नाम जारी किए गए हैं। इन्हें टीम में शामिल किया गया है।


वर्ष 2014 और 2015 में जन्मे ये खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। टीम में प्रिंस, शत्रुजीत मदनावत, प्रिंस राठौड़, आरव कुशवाहा, आरुष शर्मा, अनिरुद्ध, अखंड, अक्षित और विनीत नरवाल हैं। जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव ब्रजेश कुमार मीणा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के भार वर्ग 27 से 30 किलोग्राम और 52 से 58 किलोग्राम तक हैं। टीम के प्रबंधक शिवम सैनी होंगे, दीपक कुमार यादव प्रशिक्षक की भूमिका निभाएंगे। संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह और महासचिव ब्रजेश कुमार मीणा के हस्ताक्षर से जारी पत्र में खिलाड़ियों के नाम और भार वर्गों का विवरण है। अब खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निगाहें रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *