संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:30 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6add00519ed75a589d05ffae”,”slug”:”dm-inspected-polling-stations-in-a-special-campaign-etawah-news-c-216-1-etw1002-152016-2026-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: डीएम ने विशेष अभियान में मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:30 AM IST

इटावा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। यह अभियान निर्वाचक नामावली में छूटे पात्र मतदाताओं और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए था। उन्होंने कई बूथों का जायजा लिया और बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। बीएलओ को दावे-आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई पात्र मतदाता वंचित न रहे। पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, अपात्र प्रविष्टियां हटाने और त्रुटियों के संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त किए जाएं। आमजन को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। ( संवाद)