पिनाहट। चंबल घाट स्थित नहर प्रथम पंप हाउस में बुधवार सुबह सफाई के दौरान निजी कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे पिनाहट सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया।


सीताराम (45) नहर विभाग में निजी ठेके के तहत कर्मचारी है। बुधवार सुबह वह पंप हाउस में सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट दौड़ने से वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। नहर विभाग के जेई (मैकेनिकल) कौशलेंद्र कुमार ने बताया कर्मचारी निजी ठेके पर कार्यरत था। पंप हाउस में सफाई के दौरान उसे करंट कैसे लगा, इसकी जानकारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें