बाह। जैतपुर और बाह क्षेत्र के 150 गांवों में सोमवार को भी बारिश जारी रही। दिन-रात हुई बारिश के कारण गलियां ही नहीं, खेतों में भी पानी भर गया है। बाजरे और तिल की फसलों के सड़ने की आशंका से किसान परेशान हैं।

बारिश के कारण जैतपुर के उदयपुर कला, नयापुरा, उधन्नपुरा, धनियापुरा, मढ़ेपुरा के उफनाए तालाबों का पानी घर और गलियों में भर गया है। बाह के धोबई, बिजौली, साहबरायपुरा, फरैरा, पुरा कनेरा, पड़कौली, तेजसिंह पुरा, नरहोली के तालाबों का पानी गलियों के रास्ते खेतों में भरने लगा है। खेतों में पानी भरने से किसान फसलों को होने वाले नुकसान से चिंतित हो उठे हैं। जरार के सुरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, गुंगावली के वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, धोबई के अर्जुन सिंह, सीताराम, नरहोली के भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश का पानी खेतों में भरने से फसलें गलने का खतरा पैदा हो गया है। भाकियू नेता मोनू शर्मा, भूपेंद्र सिंह चौहान ने किसान एवं जनहित में तालाबों के पानी की निकासी की मांग की है।

जिन गांवों में तालाबों का पानी गलियों में भरा है, उन गांवों के सचिवों को पंपसेट से पानी की निकासी के निर्देश दिए हैं। प्रभावित ग्रामीण उनसे सीधा संपर्क कर सकते हैं।- नीरज तिवारी, खंड विकास अधिकारी, बाह एवं जैतपुर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *