पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के पिढ़ौरा में रविवार सुबह शिव शतेश्वर महादेव ग्रुप की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता स्याहीपुरा चौराहा से राटोटी तक हुई दाैड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।


प्रतियोगिता में रॉकी फौजी निवासी पिनाहट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। उमेश निवासी गंगारामपुरा दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 500 रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं, रोहित यादव निवासी किंडरपुरा तीसरे, भूप सिंह निवासी दलईपुरा चौथे और आशीष निवासी किंडरपुरा पांचवें स्थान पर रहे। इस दौरान प्रशांत भदौरिया, मंडलेश्वर भदौरिया, कृष्णा सिकरवार, कौशल सिंह देवेश, कान्हा, बीपी सिंह सहित शिवशतेश्वर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *