सैंया। फतेहपुर सीकरी रजवाहा स्थित सोरा मोड़ पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य आखिरकार बुधवार से शुरू हो गया है। लापरवाही के आरोप में सिंचाई विभाग के जेई का तबादला जगनेर कर दिया गया है। नए जेई को जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सोरा मोड़ पर पुलिया काफी समय से जर्जर हालत में थी। जर्जर पुलिया की वजह से हादसों का खतरा बना हुआ था। इस टूटी हुई पुलिया के कारण तीन दुपहिया वाहन चालक नहर में गिरकर घायल हो चुके हैं। क्षेत्रीय निवासी रमाकांत ठाकुर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जर्जर पुलिया का समाचार बीते दिनों ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से बात कर तुरंत पुलिया का निर्माण कराने के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने बुधवार से जर्जर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। लापरवाही के आरोप में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने जेई अलका सिंह का तबादला जगनेर कर दिया गया है। नए जेई सतीश चौधरी को गुणवत्ता का ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
