Akhilesh attacks BJP over Amit Shah's comment on Ambedkar

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को देश में नफरत फैलाने का जिम्मेदार बताया। कहा कि गृहमंत्री ने बाबा साहब और संविधान का संसद में अपमान किया है। भाजपा को इस अपमान के लिए देशवासियों से संसद में ही माफी मांगनी चाहिए। 

Trending Videos

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव के मेला वाला बाग स्थित आवास पर पिता का निधन हो जाने के कारण शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। विधायक सर्वेश यादव को ढांढस बंधाने के साथ ही उनके पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले वह मैनपुरी सदर से पूर्व विधायक राज कुमार उर्फ राजू यादव के नौकटा स्थित गांव में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने संसद में हुए बवाल पर कहा कि भाजपा के सांसद किसी अभिनेता से कम नहीं हैं।

उन्होंने फर्रुखाबाद के सांसद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फर्रुखाबाद के सांसद सर्टिफिकेट वाले सांसद हैं, न की जनता के द्वारा चुने गए सांसद। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की निंदा की। अबकी बार संभल में 46 वर्षों बाद मिले कार्तिकेश्वर मंदिर को भाजपा ने राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। वहां के सांसद पर करोड़ों रुपयों का जुर्माना लगा दिया है। कई लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है। यह सभी सरकार को वापस लेने चाहिए। साथ ही मृतक परिवारों को मुआवजा देना चाहिए।

उन्होंने जनता एवं किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने एवं भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी लोग बहुत भाग्यशाली हैं, जो हमने महापुरुषों की धरा पर जन्म लिया है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *