अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के समद रोड के चंदनिया हाउस में ब्यूटी पार्लर संचालक के एक मकान में बृहस्पतिवार को एसी में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगने से कमरे में बच्चों सहित सो रहे दंपती की नींद खुल गई और वे शोर मचाते हुए भाग गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग से कमरे में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

शहर के सेंटर प्वाइंट पर ब्यूटी पार्लर चलाने वाले हाजी परवेज रोशन जोली का समद रोड स्थित चंदनिया हाउस में मकान है। सुबह करीब सात बजे मकान की ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में आग लग गई। कमरे में रोशन जोली के बेटे नवेद जोली, पत्नी व दो बच्चों के साथ सोए हुए थे।

घर में आग से जला सामानहाजी परवेज रोशन जोली ने बताया कि आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से 50 हजार की नकदी, कपड़े, डबल बेड, सोफा सेट और अलमारी में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ बन्नादेवी संजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग का कारण एसी में शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *