गभाना के हाईवे स्थित चूहरपुर के पास 7 मई सुबह सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस में सवार करीब छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर भीड़ एकत्रित हो गई।

थाना पुलिस के अनुसार सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी मुस्तकीम (51) कैंटर में दिल्ली से बारदाना भरकर फर्रुखाबाद के कमालगंज जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह के समय जैसे ही उनका वाहन चूहरपुर के पास हाईवे पर पहुंचा, तभी आगे चल रहा एक टैंकर मोड़ पर एक साथ मुड़ा। ऐसे में कैंटर अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस भी अनियंत्रित होकर कैंटर टकराती हुई सड़क किनारे खेत में घुस गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना में कैंटर चालक मुस्तकीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ऋषभ निवासी छर्रा, रोडवेज चालक अरकेश निवासी रामपुर निधौली कलां एटा, सुनील निवासी मैनपुरी, राहुल तथा मानसिंह निवासी एटा समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया। तीनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

घायलों को भेजा अस्पताल

थाना पुलिस ने बताया है कि हादसे में घायल रोडवेज चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कैंटर में सवार दूसरे युवक भी जिला अस्पताल भेजा है। शेष रोडवेज बस में सवार यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें