loader crushed a one and a half year old girl playing outside the house

सड़क दुर्घटना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अलीगढ़ में सिविल लाइंस क्षेत्र के हमदर्द नगर डी में 7 दिसंबर देर शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को लोडर ने रौंद दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उपचार में लापरवाही से मौत का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  

हमदर्द नगर डी के मजदूर गुलबहार की इकलौती डेढ़ वर्षीय बेटी मन्नत देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच बच्ची लोडर की चपेट में आ गई। इस मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक लोडर छोड़कर भाग गया। बाद में बच्ची को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ देर उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

 

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मगर, पुलिस के समझाने पर बाद में शांत हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। लोडर को थाने में खड़ा कर दिया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *