Allegations of police brutality; Congress assures support to the victim.

पीड़ित से मिलते कांग्रेसी



आगरा। मंगलवार देर शाम कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में भर्ती राजू शर्मा से मुलाकात की और हालचाल जाना। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से राजू की फोन पर बातचीत कराई गई। उन्होंने पीड़ित को आश्वासन दिया कि वह घबराएं नहीं, कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ी है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। मौके पर अनुज शर्मा, नरेंद्र शर्मा और मनीष धाकड़ भी मौजूद रहे।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *