यूपी परिवर्तन की एक प्रेरणादायक कहानी बनता जा रहा: तन्मय माहेश्वरी

इस मौके पर अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं से नहीं उसकी सोच और संकल्प से तय होता है। जब किसी राज्य की सोच बदलती है तो केवल उसका वर्तमान ही नहीं बनता, उसका भविष्य भी बनता है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उसी परिवर्तन की एक प्रेरणादायक कहानी बनता जा रहा है। इसी बात पर मुझे एक पुरानी कहानी याद आती है सॉक्रेटीस की कहानी। सॉक्रेटीस के पास एक युवा गया और उसने कहा कि सफलता का रहस्य क्या है? तभी सॉक्रेटीस ने उस युवक का सिर पानी में डाल दिया, अगले 60 सेकेंड के लिए युवक सांस नहीं ले पा रहा था। फिर धीरे से उसका सिर बाहर निकाला और सॉक्रेटीस ने पूछा कैसा लगा? तब युवक ने कहा कि मैं तो आपके पास ज्ञान लेने आया था, आपने तो मेरे प्राण ले लिये थे। सॉक्रेटीस ने फिर पूछा कि बताओ कैसा लग रहा था? तब युवक ने कहा कि मुझे तो सिर्फ हवा चाहिए थी। सॉक्रेटीस मुस्कुराए और कहा कि जिस दिन सफलता की इच्छा इतनी हो जाएगी, जितनी तुम्हारी सांस लेने की इच्छा हो रही थी तो तुमको सफल होने से कोई रोक ही नहीं सकता। 

उन्होंने आगे कहा, मुझे आज उत्तर प्रदेश में वही तीव्र इच्छा दिखाई देती है, कुछ बड़ा करने की इच्छा। देश को नई दिशा देने की इच्छा। भारत के सामने एक नया प्रदेश, एक नई तस्वीर बनाने की इच्छा। उत्तर प्रदेश सदियों से भारत की संस्कृति, आध्यात्म, कृषि और प्रतिभा का केंद्र रहा है। आज यह राज्य पारंपरिक पहचान के साथ नई ऊर्जा, नया आत्मविश्वास और नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। आज जब देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश की बातचीत होती है तो सीना चौड़ा हो जाता है। गोदरेज एग्रोवेट के चेयरपर्सन बुर्जिस गोदरेज ने हमसे कहा कि यूपी के बारे में अब सब लोग अच्छी बातें करते हैं। 

आज उत्तर प्रदेश लगभग 25 करोड़ की आबादी के साथ केवल एक राज्य नहीं है। अपने मायनों में यह कई देशों से बड़ा है। इसकी आर्थिक व्यवस्था, सामाजिक इकोसिस्टम कई दिशों को भी चेलेंज कर सकती है। मुख्यमंत्री का 2030 तक एक ट्रिलियन इकॉनोमी का लक्ष्य पाना हम सबके लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। जब उत्तर प्रदेश आगे बढ़ता है तो विकास की गति भी बहुत तेज हो जाती है। मगर जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, हमारे सामने अवसरों के साथ चुनौतियां भी कई हैं। एक और हम एक वैश्विक परिवर्तन की ओर लगातार देख रहे हैं। एक तरफ ग्लोबल स्टेबिलिटी और दूसरी तरफ टेक्नोलॉजी चेंज आने वाला कल बीते हुए कल से बहुत ही अलग होने वाला है। 

एआई, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी, स्पेस साइंस, मॉडर्न फार्मिंग टेक्निक्स, डेटा सेंटर्स ये केवल बातें नहीं, अब ये सब रियलिटी बन चुके हैं। यही सब हमारे लिए एक अवसर भी होंगे और एक चुनौती भी। हमारी आबादी हमारे लिए वरदान भी बन सकती है और हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती भी। राष्ट्र का निर्माण केवल और केवल सरकारों से नहीं होता। राष्ट्र का निर्माण तब होता है, जब युवा सपने देखने लगे, उद्योग निवेश करने लगे और शिक्षा प्रेरित करने लगे तो सारा समाज पॉजिटिव हो जाता है। इसमें मीडिया की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम आपको सिर्फ सूचना ही नहीं देते, हम सबका काम है आप सबका आत्मविश्वास बढ़ाना। अमर उजाला हर एक साथी लगातार यही प्रण करता है कि समाज को वे सूचना भी दे और मोटिवेट भी करें। महान राष्ट्र एक दिन में तो नहीं बनते, लेकिन हर दिन किए गए छोटे-छोटे कार्यों से वह महान बन जाते हैं। आइए हम सब मिलकर एक सपना देखते हैं, सपना उत्तर प्रदेश को उत्तम बनाने का, सपना उत्तर प्रदेश की एक ट्रिलियन इकॉनोमी करने का और सपना खुश रहने का।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें