{“_id”:”67015c9cf641a8151403084a”,”slug”:”amethi-murder-case-who-gave-the-pistol-to-chandan-how-did-he-escape-police-is-searching-for-the-people-invo-2024-10-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अमेठी हत्याकांड: आखिर किसने दी चंदन को पिस्टल, कैसे हुआ फरार, अपराध में शामिल लोगों को तलाश रही है पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
धर्मेश त्रिवेदी, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:04 PM IST
Amethi murder case:अमेठी हत्याकांड का एकमात्र आरोपी भले ही पुलिस की गिरफ्त में हो लेकिन कई ऐसे सवाल हैं जिनका उत्तर अभी भी नहीं मिल पाया है।
गौरीगंज में एक्सरे के लिए लाया गया चंदन वर्मा। – फोटो : amar ujala
Trending Videos
विस्तार
शिक्षक सहित परिवार के चार लोगों की हत्या का आरोपी चंदन पुलिस के हत्थे तो चढ़ गया है, लेकिन अब भी कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब सभी जानना चाह रहे हैं। खासकर चंदन को घटना में प्रयुक्त मुंगेर निर्मित पिस्टल किसने उपलब्ध कराई और इस पूरे घटनाक्रम में उसके कितने मददगार हैं? इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए रायबरेली और अमेठी पुलिस चंदन के करीबियों को चिह्नित करके उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। शनिवार को चर्चा रही कि रायबरेली के एक व्यक्ति ने बाहर से कुल नौ पिस्टल मंगाई थी। उन्हीं में से एक पिस्टल चंदन ने खरीदी और एक झटके में हंसते खेलते परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया।
Trending Videos
विभागीय सूत्रों के अनुसार पुलिस अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह की तलाश में है। मुंगेरी पिस्टल पहले भी रायबरेली के कई अपराधियों के पास से पकड़ी जा चुकी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि चंदन पिस्टल कहां से लाया था, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
शहर के कई नामी नर्सिंग होम संचालक हैं जिनके यहां आरोपी चंदन वर्मा काम करता था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि नर्सिंग होम संचालकों ने महिला से छेड़खानी के बाद भी उसे अपने यहां काम पर क्यों रखते थे। ऐसे में इन नर्सिंग होम संचालकों के अलावा घटना के बाद से चंदन का साथ देने वाले कितने मददगार हैं, इसका पूरा ब्योरा पुलिस जुटा रही है। यही वजह रही कि शुक्रवार को पुलिस ने मृतका पूनम भारती के गांव के पास रहने वाले उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लिया था। चंदन का एक दोस्त भी पकड़ा गया था, जिसने पुलिस के सामने पूनम और आरोपी के बीच के संबंधों की जानकारी दी थी। यह भी बताया था कि चंदन पूनम पर शादी करने का दबाव भी बना रहा था।