अमेठी। पांच नवंबर से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रतिदिन समीक्षा के साथ लापरवाही बरतने वालों की रिपोर्ट तलब की गई है। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस बार कोटे की दुकानों को जोड़ा गया है। बुधवार को चलाए गए अभियान में तिलोई में 122, बहादुरपुर में 157, भादर में 240, भेटुआ में 126, गौरीगंज में 140, जगदीशपुर में 259, जामो में 128, मुसाफिरखाना में 118, अमेठी में 111, संग्रामपुर में 126, शाहगढ़ में 51, शुकुल बाजार में 199, सिंहपुर में 264 व अन्य माध्यम से 1103 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। पात्र गृहस्थी कार्ड मामले में अब तक 75 हजार से अधिक का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड को लेकर चलाए जा रहे अभियान की सीडीओ सान्या छाबड़ा के स्तर से प्रतिदिन मानीटरिंग की जा रही है। कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वालों की रिपोर्ट मांगी गई है। कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वह गांव-गांव जाकर पात्रों का गोल्डन कार्ड बनवाएं।

बताया कि डिप्थीरिया कार्यक्रम को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण की प्रगति का जायजा स्कूलों का भ्रमण करके लिया गया। एसीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि टीकाकरण में लगी टीमों से अब तक की स्थिति के बारे में जानकारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें