
{“_id”:”6937309069bcf5b45c0072bf”,”slug”:”an-elderly-man-created-a-ruckus-at-the-station-after-drinking-alcohol-jhansi-news-c-11-1-jhs1037-696357-2025-12-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: शराब पीकर बुजुर्ग ने स्टेशन में किया हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। राजस्थान निवासी नरोत्तम 65 ने शराब पीने के बाद सोमवार को झांसी स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। बुजुर्ग के हंगामे की वजह से यात्री परेशान हो गए। उन्होंने आरपीएफ को सूचना दी। थोड़ी देर में आरपीएफकर्मी भी पहुंच गए। बुजुर्ग ने आरपीएफकर्मियों को भी जमकर छकाया। काफी कोशिश करके आरपीएफ उसे काबू में करके थाने लाई। प्रभारी बिरजेंद्र कुमार के मुताबिक बुजुर्ग का मेडिकल कराया गया। उसके बाद रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। संवाद