Attack on youth returning from wedding ceremony, one murdered and another seriously injured

orai murder case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उरई के आटा थाना क्षेत्र में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। उसको बचाने पहुंचे एक युवक को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर आटा थाना समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी डॉ. ईरज राजा ने भी जांच पड़ताल की।

आटा थाना क्षेत्र के परासन के मजरा भडरा डेरा निवासी किसान भूप सिंह गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर हमीरपुर जिले के गांव दोहराई में एक शादी कार्यक्रम में गया था। यहां किसी बात पर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हो गया।

देर रात करीब गांव वापस लौटते समय आरोपियों ने उन्हें घर लिया। उनके हाथ में धारदार हथियार और लाठी डंडे थे। भूप सिंह की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। उसको बचाने में चंद्रशेखर भी घायल हो गया। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसपी ने बताया कि तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *