{“_id”:”676c56c3a47283813006dae5″,”slug”:”attempt-to-burn-manusmriti-in-bhu-10-students-arrested-girl-students-clashed-with-female-security-personnel-2024-12-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi : बीएचयू में मनुस्मृति जलाने की कोशिश, 10 छात्र गिरफ्तार, महिला सुरक्षाकर्मियों से भिड़ीं छात्राएं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बीएचयू में प्रदर्शन करने जा रही छात्राओं से झड़प – फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बीएचयू में मनुस्मृति की प्रति जलाने के आरोप में प्रॉक्टोरियल बोर्ड कह महिला सुरक्षाकर्मियों और छात्र-छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई। 30 मिनट तक चली झड़प के बाद देर रात पुलिस ने 10 छात्रों को गिरफ्तार कर लंका थाने भेज दिया। वहीं, दो-तीन छात्राओं से भी पूछताछ की गई।
Trending Videos
बुधवार की रात कला संकाय चौराहे के पास भगत सिंह छात्र मोर्चा के सदस्य मनुस्मृति दहन दिवस मनाने पहुंचे थे। इस मामले की सूचना पाकर सुरक्षागार्ड भी सक्रिय थे। यहां छात्रों ने जैसे ही मनुस्मृति की प्रति में आग लगाई, वैसे ही सुरक्षागार्डाें ने उन्हें रोक दिया। तभी छात्राओं और महिला सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट और धक्कामुक्की हुई।
जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड की वैन में इन्हें बिठाया जा रहा था तो महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ जमकर हाथापाई हुई। बाल भी खींचे गए। बड़ी देर तक चले बवाल के बाद किसी तरह से मारपीट पर काबू पाया गया। इसके बाद लंका थाने में तहरीर दी गई।
लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि चीफ प्रॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के साथ बद्तमीजी, सुरक्षाधिकारियों के साथ मारपीट, धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने और मनुस्मृति प्रति को जलाने की कोशिश करने के चलते इनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। किसी भी तरह से कानून और व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।