{“_id”:”69efd4342c6dd5e0e10b36c7″,”slug”:”auto-rickshaw-packed-with-passengers-overturns-near-hansari-railway-crossing-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-785078-2026-04-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। सोमवार सुबह हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे सवारियां दब गईं। उनके बीच चीख पुकार मच गई। आसपास के राहगीरों की मदद से उनको बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। यहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे हंसारी से झांसी की ओर ऑटो आ रहा था। उसमें 12 सवारियां बैठी हुई थीं। इनमें महिलाएं एवं बच्चे भी सवार थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास ही अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिलने पर उनको अस्पताल भेजा गया। ब्यूरो
