
मुख्यमंत्री योगी ने किया प्रतिमा का अनावरण।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन के महानायक रामचंद्र दास परमहंस की पुण्यतिथि पर दिगंबर अखाड़ा में उनकी मूर्ति का अनावरण किया। इसके पहले रामकथा पार्क के पास परमहंस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
समारोह में बड़ी संख्या में रामनगरी के संत महंत मौजूद हैं। समारोह को संबोधित करने के बाद कुछ देर में मुख्यमंत्री योगी अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।
दिगंबर अखाड़ा में संत-महंतों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मंच पर मांग की। उन्होंने कहा कि रामचंद्र दास परमहंस की स्मृति में रामनगरी में चौराहे का निर्माण हो। चौराहे पर राम मंदिर आंदोलन के महानायक की मूर्ति भी स्थापित हो।
पूज्य संत, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज को विनम्र श्रद्धांजलि!
सनातन धर्म के उत्कर्ष और प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण में अपने अतुल्य योगदानों के लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। pic.twitter.com/br0N9Zqj8T
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2024
