Varanasi wins in Kabaddi; Azamgarh is the runner-up.

अमरोहा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता के ​खिताब के साथ आजमगढ़ की टीम। स्रोत-स्वयं
– फोटो : 1

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और जिला खेल कार्यालय अमरोहा के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आजमगढ़ मंडल की टीम उपविजेता रही।


वाराणसी की टीम ने उसे फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। शनिवार को हुए सेमीफाइनल मैच में आजमगढ़ ने लखनऊ को 35-9 से हराया। इस जीत के साथ टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

इसमें आजमगढ़ का सामना वाराणसी से हुआ। आजमगढ़ की टीम 20-30 के स्कोर से हार गई। दीपमाला, ऋषि और डिंपल ने आजमगढ़ की तरफ से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

उपविजेता होने पर टीम और प्रशिक्षक गुड़िया को बधाई मिली। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन, उप क्रीड़ा अधिकारी जयप्रकाश यादव तथा अन्य खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।



Source link