संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं नशामुक्त भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं युवा कार्यक्रम से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही।
