{“_id”:”6b0c7ad80e3a68beea0d8868″,”slug”:”band-member-on-a-motorcycle-dies-after-being-hit-by-a-pickup-truck-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-161389-2026-11-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Azamgarh News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बैंडकर्मी की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक कलाम की फाइल फोटो।
– फोटो : srinagar news
थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के पास रविवार को पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार बैंडकर्मी कलाम उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा मेला (25) भी घायल हो गया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुइया मकदूमपुर गांव निवासी कलाम उर्फ सोनू (40) पुत्र मुनव्वर शादी समारोह में बैंड-बाजा बजाने गए थे। रविवार को समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में कलाम उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा सरायमीर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मिर्जापुर निवासी मेला (25) घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
