-योजना के तहत 31 दिसंबर 2025 तक के बकायों पर छूट मिलेगी

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। छपरौली रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर ब्याज माफी योजना को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य कर अधिकारी आरपी यादव ने ईंट भट्ठा संचालकों को योजना और लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 31 दिसंबर 2025 तक के बकायों पर छूट मिलेगी। इसमें ब्याज और अर्थदंड दोनों शामिल हैं। 10 लाख रुपये तक के बकाये पर ब्याज में 100 फीसदी छूट का प्रावधान है। 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक 90 फीसदी ब्याज माफ होगा। एक से पांच करोड़ रुपये तक के बकाये पर 75 फीसदी छूट मिलेगी। पांच करोड़ रुपये से अधिक के बकाये पर 50 फीसदी ब्याज में छूट दी जाएगी। सभी श्रेणियों में अर्थदंड पर 100 फीसदी छूट का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2027 है।

आरपी यादव ने भट्ठा संचालकों को मूल बकाया जमा कर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। बागपत ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों से अपील की। उन्होंने विभाग के साथ समन्वय बनाकर योजना का लाभ उठाने को कहा। इस मौके पर जितेंद्र राठी, राजीव राठी, वेदपाल, विक्रम सिंह कंडेरा, उपेंद्र राणा, दिनेश तोमर, शीशपाल राठी और राजू मलिक मौजूद रहे।



Source link