बदायूं। धन-धन साहिब श्री गुरुनानक देव महाराज जी के 557वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। विशाल नगर कीर्तन सुबह 10 बजे गुरुद्वारा जोगीपुरा से निकलेगा। इससे पूर्व सुबह 8:30 बजे निशान साहिब को नया चोला पहनाया जाएगा, इसके बाद श्री अखण्ड पाठ साहिब जी की आरंभता होगी।

सुबह 10 बजे श्री गुरुग्रंथ साहिब महाराज जी के चरणों में अरदास करके पंज प्यारों की उपस्थिति में नगर कीर्तन आरंभ होगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला पहुंचेगा। वहां से आगे चलकर दोबारा गुरुद्वारा जोगीपुरा पहुंचकर नगर कीर्तन की समाप्ति होगी, जहां विशाल लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से सिख संगत शामिल होगी। गुरुद्वारा जोगीपुरा के प्रधान सरदार प्रतिपाल सिंह दुआ ने बताया कि अलीगढ़ से गतका पार्टी तथा वीर सिंह जी अपना गतका दल लेकर विशेष तौर पर पहुंचेंगे। रुद्रपुर से रहमान ढोल ग्रुप, अमृतसर से पाइप बैण्ड, पंजाब से शहनाई तथा बड़ी संख्या में गुरु की संगत शामिल होगी।



Source link