बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे गांवों में तेंदुए के हमले फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार रात महेशपुर बेलहन के मजरा राजापुर गिरंट में घर के आंगन में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला के दोनों हाथों को नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख सुनकर जागे परिजनों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया, इसके बाद तेंदुआ महिला को छोड़कर भागा। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी मोतीपुर से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


गांव निवासी जयकाला (80) मंगलवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के आंगन में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे अचानक तेंदुआ दीवार फांदकर आंगन में आ गया और सो रही वृद्धा पर झपट पड़ा। हमले से जयकाला की चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिजन जागे और तेंदुए को भगाने के लिए शोर मचाते हुए हांका लगाने लगे। लोगों की भीड़ और शोर से तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग निकला लेकिन तब तक उसके दोनों हाथों में गहरे जख्म हो चुके थे।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल



ये भी पढ़ें – तीन साल में 12 हजार करोड़ की चोरी… शेल फर्म बनाकर आईटीसी खपाने वाले सिंडिकेट पर कार्रवाई तेज

परिजनों ने रात में ही घायल महिला को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वन विभाग ने दी पांच हजार की सहायता

घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह सीएचसी मोतीपुर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। वन विभाग की ओर से तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। उन्होने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें