बहराइच में एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी। मरने से पहले लिखा- मैं बहुत मजबूत था, पता नहीं क्या हो गया मेरे साथ। मम्मी-पापा आई एम सॉरी। आदर्श शुक्ला दोस्त के नाम पर धब्बा है। मेरी चिता पर एक सिगरेट जरूर जलाना।
.
युवक एक दवा कंपनी में MR था। उसकी इंगेजमेंट हो चुकी थी और फरवरी में शादी होनी थी। गुरुवार को देहात कोतवाली में बड़ी संख्या में दवा कंपनियों के रिप्रेजेंटेटिव पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। आरोप है जिस युवक का नाम सुसाइड नोट में है, पुलिस उसके खिलाफ FIR नहीं लिख रही है।

सचिन एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेसेंटेटिव था। सुसाइड नोट में सचिन ने एक दोस्त का जिक्र किया है।
अब पूरा मामला विस्तार से…
फखरपुर क्षेत्र के कुंडासर में सूरज प्रकाश त्रिपाठी का परिवार रहता है। सूरज प्रकाश मेडिकल स्टोर चलाते हैं। घर में पत्नी, 3 बेटे प्रीतम, विवेक और सचिन थे। प्रीतम गांव में पिता के साथ रहता है। विवेक गोरखपुर में प्राइवेट जॉब करता है। सबसे छोटा बेटा सचिन त्रिपाठी (26) अलकेम कंपनी में MR था। सचिन की इंगेजमेंट हो गई थी और फरवरी में शादी होनी थी।

सचिन की इंगेजमेंट हो चुकी थी, फरवरी में उसकी शादी होनी थी।
डपालीपुरवा मोहल्ले में रहने वाले जयंत रंजन त्रिपाठी के घर में सचिन किराए पर अकेला रहता था। बुधवार को सचिन ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर आसपास के लोगों और पुलिस को बताया।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने खिड़की से झांककर देखा, तो सचिन का शव फंदे से लटका दिखा।
लोगों ने खिड़की के झांककर देखा, तो सचिन का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। कमरे की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट मिला। इसमें सचिन ने एक दोस्त पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस से सूचना मिलने पर घरवाले और दवा कंपनी के एमआर भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है।
पढ़िए युवक ने सुसाइड नोट में क्या लिखा…
I am Sorry Mummy Papa…मुझे इस दुनिया से जाने का दुख सिर्फ इतना है कि मम्मी-पापा का क्या होगा? विवेक भाई, दद्दा, मम्मी, पापा, दीदी, शिवा, टिया, रमन, कही चौधरी, सिद्धांत, अनामिका सिन्हा सब लोग मुझे माफ कर देना। …I love you Subko
रमन भाई आई लव यू, मेरी चिता पर एक सिगरेट जरूर जलाना। हम हार गए हैं। मैं बहुत मजबूत था, लेकिन मुझे पता नहीं क्या हो गया कि मैं इतना कमजोर हो गया।
आदर्श शुक्ला ABVP तुम दोस्त के नाम पर धब्बा हो। तुम्हें भगवान कभी माफ नहीं करेंगे। एक बार मेरा फोन जरूर देखना।

सचिन के बड़े भाई विवेक त्रिपाठी का कहना है कि मेरे भाई को न्याय मिलना चाहिए।
भाई बोला- दोषी को कड़ी सजा दी जाए
सचिन के भाई विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मेरा भाई अलकेम कंपनी में MR था। वह पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। हालांकि, वह किस तरह की परेशानी में था, इस बात का पता नहीं चल पाया है। उसने अपने सुसाइड नोट में आदर्श शुक्ला का नाम लिखते हुए लिखा है- ‘तुम दोस्ती के नाम पर धब्बा हो।’
दो दिन पहले उसने माता-पिता से भी कहा था कि आदर्श मेरे साथ काम करता है। मुझे किसी बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहा है। अगर मुझे कुछ होता है, तो उसका जिम्मेदार आदर्श शुक्ला ही होगा। आदर्श शुक्ला ABVP संगठन में किसी पद पर है। वह मेरे भाई का दोस्त भी था, लेकिन हमें उसके बारे में इससे ज्यादा कुछ नहीं पता है। हम बस यही चाहते हैं कि हमारे भाई को न्याय मिले और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कंपनियों के रिप्रेंजेटेटिव कोतवाली पहुंच गए।
MR ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप
गुरुवार सुबह देहात कोतवाली में सैकड़ों की संख्या में दवा कंपनियों के रिप्रेंजेटेटिव पहुंच गए। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि आदर्श शुक्ला के संगठन से जुड़े होने की वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके बाद गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने आदर्श शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
——————————
यह खबर भी पढ़ें…
करोड़पति कारोबारी हत्याकांड- बहू के बाद अब बेटा गिरफ्तार, नौकर बोला- बहू नहीं, बेटे ने दी थी सुपारी

कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड में नया मोड आ गया। बहू शालू (32) के बाद पुलिस ने बेटे सुब्रत (35) को भी बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुब्रत की गिरफ्तारी हत्यारोपी नौकर विशाल के बयान पर की। पढ़ें पूरी खबर…
