अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish

Updated Fri, 18 Oct 2024 12:00 PM IST

बहराइच हिंसा के दौरान युवक की हत्या के आरोपियों को सीजेएम के सामने पेश किया गया। आरोपियों की पेशी सीजेएम के आवास पर हुई।


Bahraich murderers presented to CJM court.

सीजेएम के सामने पेश किए गए आरोपी।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


बहराइच हिंसा के दौरान युवक की हत्या के आरोपियों को शुक्रवार को सीजेएम के सामने पेश किया गया। यहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी या फिर जेल भेजा जाएगा। आरोपियों की पेशी सीजेएम के आवास पर हुई। इस दौरान आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया था।

Trending Videos

इसके पहले, हत्यारोपी मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालिब को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि हत्यारोपियों के मंसूबे खतरनाक थे। तभी तो उन्होंने हत्या में प्रयुक्त बंदूक को लोड कर छिपाया था। उसके साथ एक अन्य अवैध असलहा भी रखा था, ताकि जरूरत पड़ने पर वह फिर से दहशत फैला सकें। इसका प्रमाण भी उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दे दिया। पुलिस के अनुसार महराजगंज में रविवार को जो हुआ वह सुनियोजित था। मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद की छत पर पत्थर व ईंटें रखी थीं। कांच की बोतल भी मिली थीं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें